ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा महानगर के सभी वार्डों में दीपावली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक ने सहभागिता कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में महानगर के सभी वार्डों में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय अभय चौधरी एवं सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर तथा किशन मुदगल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।वहीं वार्डों में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रमों में विशेष रूप से भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति एवं जिला महामंत्री राजू पलैया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का एक परिवार है। ऐसे आयोजन आपसी आत्मीयता, समरसता और संगठनात्मक मजबूती को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का संदेश देता है।कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी वार्डों में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।
