रीवा:धनतेरस और दीपावली में मंहगाई की मार का असर देखने को मिला. सोने-चांदी का कारोबार जहा बेहतर रहा. वही आटो मोबाइल्स का कारोबार फीका रहा. कीमत बढऩे का भी एक बड़ा कारण रहा. कार, दो पहिया वाहन की बिक्री जैसे पहले होती थी उस तरह नही हुई.कहीं न कहीं कीमत और मंहगाई एक कारण था, जिसकी वजह से लोगो ने खरीददारी कम की. धनतेरस में इस बार बाजार रात 9 बजे से ही सिमटने लगा था. आटो मोबाइल्स के कारोबारी खुलकर नही बोल रहे, लेकिन बिक्री कम हुई है ज्यादातर सोने-चांदी पर लोगो ने फोकस किया. सब मिलाकर अकेले शहर में 200 करोड़ के आसपास कारोबार का आकलन है.
दीपावली और धनतेरस माह के प्रथम सप्ताह में हुई है, जिससे उम्मीद है कि लोगो की क्रय शक्ति ज्यादा रहेगी, लेकिन ऐसा नही हुआ. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोटर साइकल-कार, बर्तन आदि सामग्री के दाम बढ़े है. जिसका असर खरीददारी पर पड़ा है, वही सोने-चांदी के दाम जो आसमान छू रहे थे वह नीचे आए. अक्टूबर में चांदी 2 लाख 30 हजार थी और सोना 1 लाख 45 हजार था. दीपावली के समय दोनो के दामों में गिरावट आई. यही वजह है कि लोगो ने ज्यादा खरीददारी सोने-चांदी पर की. दीपावली के बाद शादी का समय भी शुरू हो जाता है, ऐसे में ज्यादा ध्यान सराफा पर ग्राहकों का रहा.
कार, मोटर साइकल एवं अन्य वाहनों की बिक्री पर कमी देखने को मिली है. भले ही आटो मोबाइल्स के कारोबारी व्यापार अच्छा होने की बात कह रहे है लेकिन मंहगाई का असर यहा देखने को मिला. कार और मोटर साइकल के लिये लम्बी वेटिंग लिस्ट होती थी लेकिन इस बार ऐसा नही रहा. रात 9 बजे से ही बाजार सिमटने लगा था. जबकि धनतेरस के दिन देर रात तक बाजार में भीड़ रहती है. इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं मोबाइल फोन में भी कोई खास तेजी देखने को नही मिली. धनतेरस के पहले ही मोबाइलों के दाम 25 से 30 प्रतिशत ज्यादा हो गये थे, जिसका असर सीधे तौर पर बिक्री में पड़ा. दाम बढऩे के कारण आम आदमी के क्रय शक्ति से ऊपर मोबाइल निकल गये. यही हाल इलेक्ट्रानिक उपकरणों का रहा. कुल मिलाकर गत वर्ष की अपेक्षा इस बार कारोबार फीका रहा. कहीं न कहीं मंहगाई का असर था.
सराफा का कारोबार इस बार अच्छा रहा: ताम्रकार
सराफा के थोक व्यापारी प्रहलाद ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दीपावली के अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार हुआ है. सोने और चांदी की अच्छी बिक्री रही है, पिछले बार दोनो के दाम ज्यादा थे. जनवरी में दाम और बढ़े थे, इसके बाद अक्टूबर में धीरे-धीरे दाम नीचे आए. जिससे लोगो में क्रय शक्ति बढ़ी है. गत वर्ष के अपेक्षा इस बार सोने-चांदी की बिक्री ज्यादा हुई है, लोगो ने निवेश किये है. श्री ताम्रकार के मुताबिक इस बार सोने-चांदी का कारोबार बेहतर रहा.
