पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

मुंबई, (वार्ता) पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर की जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है।

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचते हुए महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता लिया है।ओलिंपिक के इतिहास में निशानेबाजी में पदक दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 अंक के साथ कांस्य जीता।

इस जीत के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मनु भाकर को बधाइयां दी हैं।

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला मेडल जीतने पर बधाई हो मनु भाकर।

कंगना रनौत ने मनुभाकर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह गीता पढ़ती हैं और मन में उसी के विचार चलते हैं। श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि अपने कर्म पर ध्यान दो। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में भी बस यही चल रहा था। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत का पहला मेडल। ये हिंदू बेटियां।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मनु भाकर को स्टार बताया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल के साथ मनु भाकर की तस्वीर शेयर कर लिखा, “बधाई हो मनु। आप एक स्टार हैं। भारत के लिए कितनी शानदार शुरुआत है।

तापसी पन्नू ने बधाई पोस्ट में लिखा, “ब्रॉन्ज मेडल के साथ ओलंपिक पदक तालिका में अपना खाता खोला। इस शानदार निशानेबाज को बधाई।”

शिल्पा शेट्टी ने कहा, “बधाई हो मनु। शूटिंग में पहली भारतीय महिला के रूप में ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रचना एक शानदार उपलब्धि है। एयर पिस्टल में आपके ब्रॉन्ज ने देश को गौरवान्वित किया है।”

इसके अलावा करीना कपूर खान, सुनील शेट्टी, फातिमा सना शेख, अनिल कपूर जैसे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर मनु भाकर को बधाई दी है।

Next Post

02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म जया

Mon Jul 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म जया, 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्ममेकर रत्नाकर कुमार ने फिल्म जया के रिलीज की घोषणा कर दी है। भोजपुरी अभिनेत्री माही […]

You May Like