श्री सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आज

सतना: शहर के हृदय स्थल चौक बाजार में स्थापित प्राचीन श्री श्री 1008 श्री सत्यनारायण मंदिर में “अन्नकूट” महोत्सव का आयोजन सोमवार, 9 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।मंदिर के महंत सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन परीवा को ‘अन्नकूट महोत्सव” मनाने की प्राचीन परंपरा है, जिसमें प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया जाता है। दीपावली के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी लड़ियों और फूलों से सजाया गया है।

मंदिर में प्रभु के मनमोहक श्रृंगार के साथ दर्शन हेतु “अन्नकूट महोत्सव” की तैयारियां जारी हैं। मंदिर के सामने रहने वाले श्रद्धालु समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीमती सरोज पांडे, शुभम पांड, सुभदीप दिव्या, सचिन, हर्षित साहित्य सभी मंदिर श्रद्धालु सेवा में लगे हुए हैं। 9 नवंबर सोमवार को “अन्नकूट महोत्सव” पर मंदिर में भगवान श्री सत्यनारायण, माता श्री लक्ष्मी जी एवं प्रभु श्री कृष्ण-राधा जी को मंदिर की ओर से 56 (छप्पन) भोग अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इस दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक भगवान की आरती होगी तत्पश्चात अन्नकूट का 56 भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालु भक्तों से अवसर पर मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

Next Post

हम्ज़ा ज़हूर का नाबाद शतक, पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया

Mon Nov 9 , 2026
अल अमीरात, (वार्ता) हम्ज़ा ज़हूर (नाबाद 100) के बेहतरीन शतक की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को अंडर 19 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। भारत को 46.3 ओवर में 208 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 48.1 […]

You May Like