हिमाचल : राजगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, मालिक की मौत और एक घायल

नाहन, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से ट्रक मालिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान शिमला जिले के संजोली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संत राम के पुत्र टीका राम के रूप में हुई है। वहीं हादसे के समय ट्रक में सवार नेपाल निवासी सूबा राम का पुत्र दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनएस नेगी ने बताया कि सिरमौर जिले के देवठी मझगांव डाकघर के अंतर्गत धाली गांव निवासी हीरा सिंह (पुत्र मोहन सिंह) ने राजगढ़ पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराया है।

बयान के अनुसार, आज देर रात करीब 12:20 बजे अचानक जोर का धमाका सुना गया। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने सड़क से लगभग 400-500 मीटर नीचे घासणी में ट्रक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पाया। ट्रक चालक (मालिक) का शव केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह हादसा चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

Next Post

रिश्तों में मिठास : भारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस, एसएसबी और नेपाल पुलिस ने साथ मनाई दीपावली

Sun Nov 8 , 2026
चम्पावत, (वार्ता) दीपावली के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड की चम्पावत पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल पुलिस ने शनिवार को मिलकर दीपावली महोत्सव मनाया। आयोजन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री और भाईचारे को मजबूत करना और सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना […]

You May Like