ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 6 नवम्बर को ग्वालियर – चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर में राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे। इसके बाद मुरैना जायेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जायेंगे। मुरैना शहर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सड़क मार्ग द्वारा अपरान्ह 1.40 बजे मुरैना जिले के ग्राम करूआ पहुँचकर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 2.30 बजे वापस मुरैना हैलीपेड पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। भिण्ड में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 3.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर जिले की नई सराय तहसील के ग्राम अजलेश्वर रवाना होंगे और वहां पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ से सायंकाल लगभग 5.05 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
