बस स्टैंड से बच्ची अगवा, सात घंटे बाद मिली

ग्वालियर:बस स्टैंड पर सो रहे परिवार की 45 दिन की बच्ची रविवार रात अचानक गायब हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची कमलाराजा अस्पताल परिसर के पार्क के पास मिल गई। पुलिस अब बच्ची को वहां छोड़ने वाले संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है। टीकमगढ़ निवासी राधा अहिरवार अपने पति हरीशचंद्र और दो बेटियों के साथ तीन दिन पहले काम की तलाश में ग्वालियर आई थी।

रहने का ठिकाना नहीं होने के कारण परिवार बस स्टैंड पर ही रात गुजार रहा था। रविवार को पति मजदूरी की तलाश में गया था, रात करीब नौ बजे राधा कुछ देर के लिए सहेली के पास गई। वापस लौटी तो बड़ी बेटी सो रही थी, लेकिन 45 दिन की छोटी बेटी पूजा गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध युवक बच्ची को गोद में लेकर जाता दिखाई दिया। तलाश के दौरान बच्ची कमलाराजा अस्पताल के पार्क के पास मिल गई। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है और संदिग्ध युवक की पहचान व तलाश में जुटी है।

Next Post

दिवाली से पहले सफाई कर्मचारियों की हुंकार, भोपाल में जुटेंगे 10 हजार कर्मचारी

Tue Nov 3 , 2026
भोपाल। दिवाली से पहले भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। नीलम पार्क में प्रदेशभर से करीब 10 हजार कर्मचारी जुटेंगे। प्रदर्शन से पहले कचरा गाड़ी के जरिए आंदोलन का अनाउंसमेंट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Facebook Share on X […]

You May Like