सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है प्रत्येक मत – भजनलाल

जयपुर 03 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्येक मत को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के मतदान में सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान हो रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण स्वशासन को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर प्रदेश के समस्त मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण उत्साह, जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

 

 

Next Post

सिन्धिया कन्या विद्यालय का स्थापना दिवस आज मनेगा, रिटा. वाइस एडमिरल डॉ. आरती सरीन आएंगी

Tue Nov 3 , 2026
ग्वालियर। सिन्धिया कन्या विद्यालय में विद्यालय संस्थापिका स्व. विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में आज 3 नवम्बर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सर्जन वाइस एडमिरल डॉ. आरती सरीन (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहेंगी।वे सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की पूर्व महानिदेशक एवं इस पद पर आसीन […]

You May Like