कीवियों को 3-2 से हरा कर भारत ने ओलंपिक में किया विजयी आगाज

पेरिस (वार्ता) मनदीप सिंह,विवेक प्रसाद और हरमनप्रीत के शानदार गोलों की मदद से भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पूल बी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की।

यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेले गये मैच में भारतीय टीम के लिए मनदीप सिंह (24वें मिनट), विवेक प्रसाद सागर (34वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (8वें मिनट) और चाइल्ड साइमन (53वें मिनट) ने गोल किया।

न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने पहले क्वार्टर के आठवें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल की, जिसके जवाब में फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में न्यूजीलैंड के खिलाफ गोलकर स्कोर को बराबर कर दिया। विवेक प्रसाद सागर ने तीसरे क्वार्टर में गोल दाग कर अपनी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त हासिल करने में मदद की। गोलकीपर डोमिनिक डिक्सन द्वारा भारतीय फारवर्ड के शुरुआती प्रयासों को रोकने के बाद विवेक सागर प्रसाद ने पोस्ट के नजदीक पहुंचकर गोल किया।

मैच के 53वें मिनट में चाइल्ड साइमन ने शानदार गोल कर न सिर्फ स्कोर को बराबर किया बल्कि मैच को रोमांच के चरम पर पहुंचा दिया। मैच में अंतिम पलों में हरमनप्रीत सिंह के शॉट को ब्लैक स्टिक्स के गोलकीपर ने सेव किया, लेकिन मनदीप ने रिबाउंड पर विजयी गोल दाग दिया।

Next Post

हरमीत ने ओलंपिक में विजयी शुरुआत करते हुये दूसरे दौर में जगह बनाई

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस (वार्ता) भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक में जॉर्डन के जायद एबो यमन पर 4-0 से जीत दर्ज करते हुये अपने विजयी अभियान की शानदार शुरुआत की। आज यहां खेले ये […]

You May Like