महिला के खाते से उड़ाए 40 हजार, मामला दर्ज

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर निवासी एक महिला के बैंक खाते से ठग ने 40,000 पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, धनवंतरी नगर के ग्राम कुंगवा की रहने वाली ममता अहिरवार 29 वर्षीय का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मेडिकल में बचत खाता है। किसी अज्ञात हैकर ने उनके खाते में सेंध लगा दी। आरोपी ने बड़ी चालाकी से 20-20 हजार रुपये करके कुल 40,000 अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। खाते से रकम कटने का मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़िता को इस ऑनलाइन धोखाधड़ी का पता चला।

Next Post

जुआ फड़ पर छापा, 7 गिरफ्तार

Sun Nov 1 , 2026
जबलपुर: केण्ट पुलिस ने दुर्गा मंदिर के पास सजे जुआ फड़ पर छापा मार 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगदी जब्त की गई है। टीआई पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा के पीछे गली नम्बर 23 में ताश पत्तों पर रूपयों की […]

You May Like