खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 जगहों से 18 नमूने लिए

इंदौर: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिठाई दुकानों, डेयरियों और खाद्य निर्माण इकाइयों की जांच तेज कर दी है. मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 9 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 18 खाद्य नमूने लिए गए. इस दौरान यदुराज डेयरी में खराब क्रीम के दो टीन मौके पर नष्ट कराए गए, जबकि छोटा बांगड़दा स्थित श्री फलोदी फूड्स में आवश्यक खाद्य पंजीयन मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नमूनों की गुणवत्ता का खुलासा प्रयोगशाला जांच के बाद होगा.

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रिंस नगर स्थित बालाजी दूध डेयरी एंड स्वीट्स से मावा और मिल्क केक के दो नमूने लिए गए. सिरपुर, गोपाल नगर, धार रोड स्थित अजंता स्वीट्स एवं नमकीन से मिल्क केक का एक नमूना संग्रहित किया गया, जिसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है. मूसाखेड़ी स्थित महेश दूध डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन, मावा और पनीर के तीन नमूने लिए गए. विजय प्रजापत डेयरी एवं स्वीट्स से मिल्क केक और मावा के दो, जबकि श्री कृष्णा डेयरी एवं मिष्ठान भंडार से मावा और मावा कतली के दो नमूने संग्रहित किए गए. यदुराज डेयरी से घी, पनीर और मावा कतली के तीन नमूने लिए गए. यहां खराब क्रीम के दो टीन मौके पर नष्ट कराए गए। पालीवाल स्वीट्स से मावा का एक नमूना जांच के लिए लिया गया.

छोटा बांगड़दा में पंजीयन प्रस्तुत नहीं किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने छोटा बांगड़दा स्थित श्री फलोदी फूड्स का निरीक्षण किया। यहां तिल लड्डू, गुड़ पट्टी, चिक्की, तिल पट्टी और राजगीर लड्डू बनाए जा रहे थे. प्रतिष्ठान से मूंगफली गुड़ पट्टी और तिल लड्डू के दो नमूने लिए गए. निरीक्षण के दौरान आवश्यक वैध खाद्य पंजीयन मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया. संचालक को पंजीयन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

Apple ने लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत ₹1.74 लाख से शुरू, AI फीचर्स भी हुए अपग्रेड

Wed Oct 28 , 2026
Apple Creator Studio: मुंबई, Apple ने नए MacBook Pro और iMac को M6 चिप के साथ आ गया है Apple ने अपने Creator Studio सॉफ्टवेयर में भी नए AI टूल्स पेश किए हैं जो वीडियो एडिटिंग के लिए काम का है। Apple ने नए MacBook Pro और iMac को M6 चिप […]

You May Like