ग्वालियर-बीरपुर ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों पर शिकंजा, दो पैसेंजर ट्रेनों में हुई सघन चेकिंग

ग्वालियर: ग्वालियर-बीरपुर रेल खंड पर बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ग्वालियर-बीरपुर सेक्शन में चलने वाली गाड़ी संख्या 64635 और 64636 में यात्रियों के टिकटों की सघन जांच की गई। अचानक हुई जांच से बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
रेलवे की चेकिंग टीम ने अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और रेल परिसर में गंदगी फैलाने के कुल 26 मामलों में कार्रवाई की। सभी मामलों में कुल 11,420 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
जांच दल में सीसीटीसी राहुल चौधरी, धर्मराज मीणा और रिंकू कुमार मीणा शामिल रहे।
रेल मंडल प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Next Post

सीएमएफआरआई ने महाराष्ट्र के मछुआरों को पांच लाख हरे मसल के बीज की आपूर्ति की

Sun Oct 25 , 2026
कोच्चि, 25 अक्टूबर (वार्ता) आईसीएआर-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) ने महाराष्ट्र में मछुआरों और आदिवासी समुदायों को पांच लाख हरे मसल बीज की आपूर्ति की हैं, जिससे छह महीने के अंदर कुल आपूर्ति 10 लाख हो गई है। सीएमएफआरआई के निदेशक डॉ. ग्रिंसन जॉर्ज ने कहा कि इस पहल […]

You May Like