शराब के नशे में ट्रक चलाते पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया वाहन

इंदौर: शहर में भारी वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है. बापट चौराहे पर जांच के दौरान राजस्थान नंबर का एक ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिला, पुलिस ने ट्रक जब्त कर हीरानगर थाने में खड़ा कराया है.यातायात पुलिस की टीम बापट चौराहे पर देवास नाका की ओर से आने वाले भारी वाहनों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर रही थी.

इस दौरान एक ट्रक नम्बर आरजे 14 जीएन 4698 के चालक की जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने चालक का चालान बनाकर ट्रक जब्त कर लिया. कार्रवाई यातायात बीट प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौहान और यातायात थाना जोन 2 के प्रभारी योगेश मिश्रा की टीम ने की. मामले में पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना सड़क हादसों की आशंका बढ़ाता है. खासकर भारी वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी ही नहीं, सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डालते हैं. यातायात पुलिस भारी वाहनों की जांच कर रही है. वाहन चालक नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं

Next Post

स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने पलासिया चौराहे पर संभाला ट्रैफिक

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर: पलासिया चौराहे पर शनिवार को स्काउट्स-गाइड्स के कैडेट्स यातायात पुलिस के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए. उन्होंने वाहन चालकों को रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार में सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी. कैडेट्स ने पैदल यात्रियों को जेब्रा […]

You May Like