
नीमच। जिले के सगराना में लगभग 3,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित हो रहे एकीकृत सीमेंट संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट ने अपनी डिजिटल पहचान को विस्तार देते हुए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया है। कंपनी मार्च 2027 में अपने उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना को क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.एस. जोशी ने बताया कि सगराना स्थित एकीकृत सीमेंट संयंत्र के निर्माण एवं विकास से जुड़ी गतिविधियां आगामी परिचालन चरण की ओर बढ़ रही हैं। कंपनी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से सीमेंट उद्योग में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करना है।
मार्च 2027 में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी
कंपनी के अनुसार, संयंत्र के निर्माण और विकास का कार्य जारी है। मार्च 2027 में उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि परियोजना के माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में योगदान मिलेगा।
वेबसाइट से मिलेगी कंपनी की विस्तृत जानकारी
गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट की आधिकारिक वेबसाइट के शुभारंभ का उद्देश्य ग्राहकों, व्यावसायिक सहयोगियों और अन्य हितधारकों तक कंपनी की जानकारी आसानी से पहुंचाना है। वेबसाइट पर कंपनी के विजन, उत्पादों, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
प्रबंध निदेशक आर.एस. जोशी ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के विस्तार से कंपनी और उसके ग्राहकों के बीच संवाद बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी सतत विकास और आधुनिक तकनीक के जरिए सीमेंट उद्योग में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
