
राजगढ़। राजगढ़ -ब्यावरा के बीच स्थित टोल प्लाजा पर बीती रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया.जिसमें एक व्यक्ति की मौत व अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे कोर्ट मुंशी देवा मौर्य (30) की गुरुवार रात सडक़ हादसे में मौत हो गई. टोल प्लाजा के पास एक एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में आबकारी विभाग की महिला आरक्षक रशिका साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भोपाल रेफर किया गया है. उक्त हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ. टक्कर इतनी गंभीर थी कि कोर्ट मुंशी देवा मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जिससे टक्कर देने वाली एंबुलेंस की पहचान हो सकें. देवा मौर्य मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे और राजगढ़ पुलिस लाइन में सीजेएम कोर्ट में मुंशी के रूप में तैनात थे. शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है.वहीं एडिशनल एसपी केएल बंजारे ने भी मौके पर पहुंचकर देवा मौर्य को श्रद्धांजलि दी. उक्त मामले का लेकर कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली एंबुलेंस की पहचान हो गई है. चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जल्द ही चालक भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
लेखक और शायर
थे देवा मौर्य
पेशे से कोर्ट मुंशी रहे देवा मौर्य एक युवा शायर थे. वे जिले सहित कई मंचों पर काव्य पाठ कर सम्मानित चुके थे. उनके इसी जुनून ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. उनके साथियों ने बताया कि एक बार एक मैत्री किके्रट मैच में अंपायर द्वारा उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर आपत्ति जाहिर की गई थी. उसके बाद से ही देवा मौर्य ने किके्रट को अलविदा कह दिया था.
