तिब्बत में भूकंप से घायलों की संख्या बढ़कर 46 हुई

बीजिंग, 23 अक्टूबर (वार्ता) चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में आए जबरदस्त भूकंप के झटकों से घायलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जिनमें से 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चाइना सेंट्रल टेलीविज़न ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट में बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण 16 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए।
रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप के कारण लगभग 340 घर गिर गए या फिर क्षतिग्रस्त हो गये।

यूरोपियन-भूमध्य भूवैज्ञानिक केन्द्र (ईएमएससी) के अनुसार चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में कल भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गयी थी। चीनी भूवैज्ञानिक केन्द्र के अनुसार नागकू शहर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

.....

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में रीवा को 3 स्थान का नुकसान: 81.76 वेटेज अंक के साथ प्रदेश की सूची में 20वें नंबर पर पहुंचा जिला

Fri Oct 23 , 2026
रीवा : सीएम हेल्पलाइन में पहुंची शिकायतों का निराकरण करने के मामले में रीवा जिला प्रदेश की सूची में 3 स्थान नीचे खिसक कर 20वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले माह रीवा जिला इस मामले में प्रदेश में 17वें स्थान पर था। 13048 शिकायतें दर्ज, 81.76 अंक हासिल बताया गया […]

You May Like