बुधनी। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर दलित, पिछड़ा एवं आदिवासी समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन के विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि आरक्षण से जुड़ा मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है और न्यायालय में लंबित प्रकरणों के कारण इसकी स्थिति प्रभावित हुई है. कार्यकर्ताओं ने शासन से इस विषय पर आवश्यक पहल करते हुए समाधान निकालने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान दामोदर सिंह यादव, विजय वर्मा, बृजेश बाकोडिय़ा, धनराज उईके, मोनू उईके, ईश्वर उईके, गौरव, कलपेश चौहान, मोहित उईके और टीना मौजूद थे.
