शिवपुरी: एक महिला सब इंजीनियर पूरी रात सड़क पर गुजार रहीं हैं। इनका नाम हिमाचली मिश्रा है। उनके द्वारा लाल टिपारा गौशाला ग्वालियर में बीमार गाय को इलाज के लिए पहुंचाया जाता था। जब वही गाय वापस शहर में तड़पती हुई अवस्था में मिल जाती और जब हिमाचली द्वारा इसकी शिकायत निगम प्रशासन एवं कलेक्ट्रेट में की गई तो हिमाचली का तबादला शिवपुरी कर दिया गया। चूंकि हिमाचली उपयंत्री के पद पर कार्यरत है और वह शिवपुरी में ज्वाइन भी कर लिया है.
परंतु गाय को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने शिवपुरी में कमरा एवं बिस्तर का त्याग कर दिया है। ऐसी स्थिति में वह अपनी कार्यालय ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम से रात तक और रात से सुबह तक का समय मंदिर एवं जब मंदिर में स्थान नहीं मिलता तो रोड पर गुजार रहीं हैं। उन्होंने गाय को न्याय दिलाने के संकल्प को अपने इस अनूठे त्याग के तौर पर अपनाया है।
