ग्रामीणों की समस्याओं का निर्धारित समय में निराकरण करें: अस्थाना

सिंगरौली । कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जपं बैढ़न की ग्राम पंचायत काम में आयोजित स्वामित्व योजना शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर स्वामित्व योजना के संबंध में उनकी जानकारी एवं अनुभव जाने तथा उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित मैदानी अमले को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी पात्र प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं एवं शासन की योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलना चाहिए। मैदानी अमला अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करे और ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करे। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से संपत्ति का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार राजेन्द्र बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

भारतीय रोलर स्केटिंग टीम ने जीते दो स्वर्ण सहित सात पदक

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय रोलर स्केटिंग टीम ने पैराग्वे की राजधानी (असुनसियन) में आयोजित वर्ल्ड स्केट गेम्स में दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित सात पदक जीतकर इतिहास रचा है। पैराग्वे से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स का आज यहां सम्मान किया गया। रोलर […]

You May Like