किशोरी के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिगरौली । गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम कैथानी निवासी एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार किया, जहां पीड़िता के परिजनो की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कैथानी निवासी जितेन्द्र बसोर पिता लालबहादुर बसोर उम्र 34 वर्ष ने एक 14 वर्षीया नाबालिक के साथ दुराचार किया, जहां पीड़िता ने पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। परिजनो की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र बसोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 65(1), 332 बी, 351(3),3(5) एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

500 साल पुरानी परंपरा, 26 को निकलेगी मां लालबाई फूलबाई की शाही सवारी

Thu Oct 22 , 2026
शुजालपुर, अनुविभाग शुजालपुर की तहसील अवंतिपुर बड़ोदिया में मां लालबाई फूलबाई की शाही सवारी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. करीब 500 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार 26 अक्टूबर को ब्रह्ममुहूर्त में माता की शाही सवारी निकाली जाएगी. सुबह 4 बजे षोडशोपचार पूजन के बाद सोलह […]

You May Like