ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वर्ण पदक वितरण, उपाधि, सुरक्षा, पार्किंग और खानपान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। समारोह के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 15 और 16 नवंबर को परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बैठक में निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत (कुलगुरु): बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी समितियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. राजीव मिश्रा (कुलसचिव) ने समारोह की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक तैयारियों की रूपरेखा में सक्रिय भूमिका निभाई।प्रो. डीएन गोस्वामी दीक्षांत समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं और समितियों के समन्वय, प्रो. विवेक बापट समारोह से जुड़ी शैक्षणिक और अन्य प्रबंधकीय चर्चाओं, प्रो. एसएन महापात्रा ने बैठक में दीक्षांत समारोह की रूपरेखा पर अपने सुझाव साझा किए। प्रो. राजेंद्र खटीक, प्रो. एमके गुप्ता,प्रो. एसके सिंह,प्रो. समीर भाग्यवंत,कुलदीप चौहान (सहायक कुलसचिव),अमित सिसोदिया (सहायक कुलसचिव ने समारोह की तैयारियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा में भाग लिया। डॉ. आशा कुमारी (परीक्षा नियंत्रक)ने मेरिट, उपाधि वितरण और परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की।
