स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग को लेकर हुई गहन समीक्षा

सतना: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में सतना शहर की रैंकिंग बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रत्येक मूल्यांकन मापदंड की बिंदुवार समीक्षा की गई।इस दौरान अब तक की तैयारियों, मौजूदा व्यवस्थाओं, आवश्यक सुधारों एवं आगामी कार्ययोजना के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव तथा नागरिक सहभागिता सहित स्वच्छता से जुड़े प्रमुख घटकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक घटक में निर्धारित मूल्यांकन मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुधारात्मक उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी कड़ी में समीक्षा के दौरान स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान, कमियों के समयबद्ध निराकरण तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने एवं स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

स्थायी स्वच्छता पर फोकस

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के साथ शहर में दीर्घकालिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए।

Next Post

रबी सीजन में किसानों को निर्बाध मिले 10 घंटे बिजली, त्योहारों में भी न हो कटौती: मनीष सिंह

Thu Oct 22 , 2026
सतना: रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे और वर्तमान त्योहारी सीजन में आम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने बुधवार को सतना में आयोजित रीवा क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा […]

You May Like