स्कूलों में 8.66 लाख विद्यार्थियों की कमी पर पटवारी ने जांच की मांग की

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन में आई भारी गिरावट पर चिंता जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

पटवारी ने कहा कि कक्षा पहली से बारहवीं तक विद्यार्थियों के नामांकन में पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में 8,66,608 की कमी दर्ज की गई है। उनके अनुसार, वर्ष 2025-26 में कुल नामांकन 1,42,31,833 था, जबकि 2026-27 सत्र में 13 अक्टूबर तक यह घटकर 1,33,65,225 रह गया। यह लगभग 6.1 प्रतिशत की गिरावट है।

उन्होंने बताया कि भोपाल के स्कूलों में ही 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन घटा है। मऊगंज, अलीराजपुर, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना जिलों की स्थिति भी चिंताजनक है।

पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या आर्थिक तंगी के कारण बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं या नामांकन के आंकड़ों में गंभीर विसंगतियां हैं।

उन्होंने जिला और स्कूल स्तर पर आंकड़ों का सत्यापन कराने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूलों से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

पटवारी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Next Post

विजयादशमी पर्व पर संपूर्ण मप्र में मनाया जाएगा गृह प्रवेश दिवस

Mon Oct 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-कल्याणकारी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। मानव जीवन में स्वयं के एक सुदृढ़ एवं पक्के आवास का होना मात्र एक भौतिक आवश्यकता नहीं, अपितु आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का आधार […]

You May Like

Play sound