अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) आदित्य बिरला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,501 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 21.3 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान, समूह की कंपनियों में परस्पर बिक्री को छोड़कर कंपनी का राजस्व 23,024 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह भी पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले 18.9 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है। इसमें ग्रे-सीमेंट की घरेलू बिक्री 18,603 करोड़ रुपये और रेडी मिक्स कॉन्क्रीट की बिक्री 2,338 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इनमें क्रमशः 16 फीसदी और 29.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। व्हाइट सीमेंट की घरेलू बिक्री 12.2 फीसदी बढ़कर 693 करोड़ रुपये पर रही।

ग्रे और व्हाइट सीमेंट मिलाकर विदेशों में कंपनी की कुल बिक्री में 27.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,302 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। निर्माण में काम आने वाले रसायनों की बिक्री में 48.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ। यह 421 करोड़ रुपये पर रहा। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल लागत में परिवहन की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत रही। यह 0.01 प्रतिशत घटकर 1,136 रुपये प्रति टन रह गया। ईंधन के मद में कंपनी का खर्च 24 फीसदी बढ़कर 1,030 रुपये प्रति टन पर रहा।
कच्चे माल के मद में कंपनी की लागत में छह फीसदी की वृद्धि हुई है। यह 718 रुपये प्रति टन रही। बिजली की खपत 12 फीसदी से बढ़कर 337 रुपये प्रति टन हो गई।

.....

Next Post

सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

Mon Oct 19 , 2026
मुंबई, 19 अक्टूबर (वार्ता) सन नियो के धारावाहिक ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में प्रेम की भूमिका निभा रहे सूरज प्रताप सिंह और ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में अभिजीत का किरदार निभा रहे गौरव बाजपेयी ने दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ खुद […]

You May Like