
मऊगंज। देवतालाब बिजली ऑफिस के पास तमरी से मनिकवार जा रही प्रताप ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई।
पुलिस के अनुसार वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। बस में यात्री नहीं थे। ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित बाहर निकल आए।
आग से बस की कई सीटें जल गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जनहानि नहीं हुई।
