जिला कांग्रेस कमेटी ने शाम को रखी श्रद्धांजलि सभा

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत हुईं आत्माओं की शांति एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कटोरा ताल, तिरंगे के नीचे आज शाम 6 बजे रखा गया है। इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजन एवं शहरवासियों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने की अपील है।

Next Post

कलेक्टर ने एसएसपी के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई […]

You May Like