कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती: गृह मंत्री शाह अस्पताल पहुंचे; 7 आरोपी गिरफ्तार, पंडाल को 2 दिन पहले सरकार ने अवॉर्ड दिया था

कोलकाता : उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को बारिश के दौरान भीड़ बढ़ने, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए। घायलों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें 5 ICU में हैं और एक की हालत गंभीर है। गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले। पुलिस ने पूजा समिति के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। यह पंडाल हादसे से दो दिन पहले ही राज्य सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ की ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ श्रेणी में सम्मानित हुआ था।

Next Post

वेनेजुएला में अगले पांच वर्षों में तेल और गैस क्षेत्र में 76 अरब डॉलर निवेश की संभावना :कार्यवाहक राष्ट्रपति

Sun Oct 18 , 2026
मेक्सिको सिटी,18 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हाल ही में हुए समझौतों के तहत देश में अगले पांच वर्षों में तेल और गैस क्षेत्र में लगभग 76 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद है। इन समझौतों में अमेरिका के साथ हुआ एक द्विपक्षीय समझौता भी […]

You May Like