नड्डा ने अपोलो अस्पताल जाकर डॉक्टरों से आडवाणी की सेहत के बारे में जानकारी ली

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को अपोलो अस्पताल जाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का हालचाल पूछा और डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
सूत्रों ने बताया कि श्री नड्डा ने सुबह अस्पताल जाकर डॉक्टरों से मुलाकात कर श्री आडवाणी के स्वास्थ्य और उपचार के संबंध में जानकारी ली। श्री आडवाणी (98) को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पल्मोनरी (फेफड़ों से संबंधित) विभाग में भर्ती किया गया है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के अनुसार फिलहाल वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं और न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। श्री आडवाणी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।
इससे पहले इस साल मई में भी श्री आडवाणी को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दिसंबर 2024 में भी श्री आडवाणी को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

.....

Next Post

​खाटू श्याम जा रही मिनी बस दुर्घटना: सीएम डॉ यादव ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई, आर्थिक मदद का ऐलान

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में भोपाल से खाटू श्याम जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक […]

You May Like

Play sound