बीएमसी में सीपीआर और इमरजेंसी में जान बचाने की दी ट्रेनिंग

सागर। सागर एनेस्थीसिया सोसायटी एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने सीपीआर और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाने के तरीके सिखाए।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सर्वेश जैन ने एनेस्थीसिया के इतिहास की जानकारी दी। डॉ. मनोज साहू और डॉ. चरण ने पुतले पर सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मुंह से सांस देने में झिझक होने पर केवल छाती पर दबाव देकर भी सीपीआर दिया जा सकता है। इसके साथ ही लैरिंजियल मास्क एयरवे के इस्तेमाल से आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने की तकनीक भी सिखाई गई।

इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र उइके ने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा के अन्य तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिबाला चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. विशाल गजभिए, डॉ. सौरभ जैन और डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे।

 

Next Post

जेल में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अंतर्ध्वनि कार्यक्रम आयोजित

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को केंद्रीय जेल भोपाल में विशेष मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘अंतर्ध्वनि’ आयोजित किया गया। नवरात्रि के अवसर पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की गतिविधियों के तहत आयोजित कार्यक्रम में बंदियों के भावनात्मक स्वास्थ्य, तनाव […]

You May Like

Play sound