वारदात के पहले 307 का आरोपी चाकू सहित धराया

जबलपुर: रांझी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को वारदात करने के पहले ही घेराबंदी करते हुए धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित का पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला इस दौरान अपराधी कान पकडक़र अपराध नहीं करने की बात कहता नजर आया।थाना प्रभारी रांझी उमेश गोलानी ने बताया कि दिलीप उर्फ टिल्लू पिता सज्जन कोल, 27 वर्ष, निवासी सुमन नगर रिछाई का तीन-चार महीने पहले ही 307 के मामले में 5 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था।

जिसके साथ उसका झगड़ा हुआ था, उसे चाकू लेकर मारने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मड़ई में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने व्हीकल, दशहरा मैदान के पास से उसे गिरफ्तार किया । आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में आरोपी ने चाकू कहां से प्राप्त किया, उस व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसे पुलिस ने प्रकरण में आरोपी बनाया है।

Next Post

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एनएसएफ को वित्तीय सहायता योजना के लिए संशोधित संचालन दिशानिर्देश किये जारी

Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को वित्तीय सहायता देने की संशोधित योजना के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 (16वें वित्त आयोग चक्र) की अवधि तक जारी रखने […]

You May Like

Play sound