6 महीने से वेतन नहीं, PM आवास मल्टी के कर्मचारियों ने की तालाबंदी

ग्वालियर: ग्वालियर के महलगांव पहाड़ी स्थित पीएम आवास मल्टी फेज-1 में वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर गेट पर तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला है।
कर्मचारियों के मुताबिक, वे बकाया वेतन के लिए कई बार नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना और बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
मजबूर होकर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की है। उनकी मांग है कि 6 महीने का बकाया वेतन जल्द से जल्द दिया जाए, ताकि वे सम्मान के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

Next Post

वारदात के पहले 307 का आरोपी चाकू सहित धराया

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: रांझी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को वारदात करने के पहले ही घेराबंदी करते हुए धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित का पुलिस ने पैदल जुलूस भी निकाला इस दौरान अपराधी कान पकडक़र अपराध नहीं करने की बात कहता नजर आया।थाना प्रभारी रांझी […]

You May Like

Play sound