वनकर्मियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर: सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। वनरक्षक नारायण सिंह द्वारा थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम निवाही स्थित बीट बट्टवाहा, कक्ष क्रमांक आरएफ-477 में वन भूमि छोटा बंधा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने से मना करने पर आरोपियों हरिराम यादव, अमित यादव एवं हरेन्द्र यादव ने कथित रूप से वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना में डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी एवं वनरक्षक नारायण सिंह को चोटें आईं।
वनरक्षक की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 315/26, धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 132, 151(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने हरिराम यादव, पिता जनक यादव,अमित यादव, पिता हरिराम यादव, हरेन्द्र यादव, पिता हरिराम यादव तीनों आरोपी निवासी ग्राम निवाही, थाना शाहगढ़ को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।

Next Post

मासूम का अपहरण कर की गई थी हैवानियत, हत्या की कोशिश

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर ।विजय नगर थाना अंतर्गत सनातन चौक के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग मेें सोती हुई मासूम का अपहरण करने के बाद उसके साथ हैवानियत व दरिंदगी की गई थी। इसके अलावा उसकी हत्या की भी कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस ने गुरूवार को दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। […]

You May Like

Play sound