गहोई वैश्य वरिष्ठ संघ का शपथ ग्रहण हुआ

ग्वालियर। अखिल भारतीय गहोई वैश्य वरिष्ठ संघ का शपथ ग्रहण समारोह चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता उपाध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, गहोई वैश्य महासभा राम गोपाल छिरौल्या द्वारा की गई।

इस अवसर पर दीपक सांवला राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती सुनीता गंधी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, लक्की नौगरैया राष्ट्रीय नवयुवक मंडल अध्यक्ष, के. के. कट्ठल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती गीता नगरिया, अशोक कस्तवार, रमेश चंद सरावगी, मोहन कनकने, श्रीमती ममता नौगरया, राजीव सेठ, राजेंद्र प्रसाद सेठ अध्यक्ष वरिष्ठ संघ, संतोष कुचिया, मोहन बडकुल, मनोज चौधरी, संजय विजपुरिया, अमरचंद कट्ठल, डॉ सुशील कुमार सोनी, अभय मोर, रविंद्र कुमार बड़ेरिया, प्रदीप पहरिया पूर्व महामंत्री ग्रेटर ग्वालियर, रमन सेठ एवं मातृ शक्ति, नवयुवक मंडल उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सेठ अध्यक्ष वरिष्ठ संघ ओर उनकी टीम को अतिथि द्वारा शपथ दिलाई गई और पूरी टीम को बधाई दी।

राम गोपाल छिरौल्या ने इस अवसर पर सुधीर गुप्ता को ग्वालियर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार मंत्री, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया। सुधीर गुप्ता ने महासभा द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

Next Post

बैतूल-इंदौर हाईवे पर हादसा: चंडी दरबार से लौट रहे श्रद्धालुओं का मिनी ट्रक पलटा, 26 घायल

Sun May 31 , 2026
बैतूल। बैतूल-इंदौर हाईवे पर रविवार को श्रद्धालुओं से भरा एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना हिवरखेड़ गांव के पास हुई, जहां मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया और पलट […]

You May Like

Play sound