ऑनलाइन फ्रॉड: 6 लोगों को साइबर ठगों ने बनाया शिकार

उज्जैन:साइबर ठगी करने वालों ने उज्जैन के लोगों को अपने निशाने पर ले रखा है। किसी का मोबाइल हैक किया जा रहा है किसी को एपीके फाइल भेजी जा रही है। वृद्धों को झांसा दिया जा रहा है। पिछले दिनों हुई 6 लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी के मामले में 24 घंटे के दरमियान 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।चिमनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह मार्ग पर रहने वाले विष्णु पिता भगवान सिंह पवार के मोबाइल पर 12 अक्टूबर को एपीके फाइल आई थी। जिसे डाउनलोड करते ही साइबर ठगने खाते से 2.25 लाख निकाल लिए। विष्णु पवार ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई दूसरा मामला भी चिमनगंज थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी विहार कॉलोनी में रहने वाले नीरज पिता दिनेश साहू के साथ हुआ।

28 सितंबर को साइबर ठाकुर ने आरबीएल क्रेडिट कार्ड के नाम पर झांसा देकर नीरज के अकाउंट से 1.39 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया। दोनों मामलों में चिमनगंज थाना पुलिस ने मोबाइल धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। तीसरा मामला खाचरौद थाना पुलिस ने दर्ज किया है। ग्राम दुपड़ावाड़ा के रहने वाले गिरधारी पिता बलराम पाटीदार के साथ 22 सितंबर को हुआ साइबर ठगों ने छल पूर्वक खाते से 65000 निकाल लिए। इससे पहले खाराकुआ थाना क्षेत्र के पटवा बाखल में रहने वाला आदित्य पिता दिलीप कसेरा का 25 सितंबर को उसका मोबाइल हैक हो गया था।

कुछ देर बाद मैसेज मिला कि खाते से 97 हजार 600 का ट्रांजेक्शन हुआ है। बिना पिन, आटोपी दिये ट्रांजेक्शन होने पर आदित्य ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इससे चार दिन पहले 21 िसतंबर को इब्राहिमपुरा बाखल में रहने वाले सुजाउद्दीन पिता मोहसील अली और रामप्रसाद भार्गव मार्ग पर रहने वाले रिजवान पिता अहमद शेख का मोबाइल हैक हो गया था। दोनों जामा मस्जिद सब्जी मंडी में कारोबार करते है। उनके पास भी कुछ देर बात खाते से हजारों रूपये निकलने का मैसेज पहुंचा था। सुजाउद्दीन के खाते से 85 हजार और रिजवान के खाते से 28 हजार 977 का ट्रांजेक्शन हुआ था। दोनों ने भी साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। जहां से मामला खाराकुआ थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार मां-बेटी पहुंची जेल

Thu Oct 15 , 2026
सीधी : धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार मां-बेटी आज जेल पहुंच गई। मामला सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र का है, धर्मांतरण के लिए सरकारी नौकरी, पैसा और मुफ्त शिक्षा -स्वास्थ्य के प्रलोभन देने का आरोप लगा है। कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मां- […]

You May Like

Play sound