आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में: सरकार ने कल से ही यहां प्रोटेस्ट बैन किया, CJP नेता बोले- प्रदर्शन यहीं करेंगे

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया। दोनों समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग के बावजूद गेट के ऊपर से चढ़कर जंतर-मंतर पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे। केंद्र सरकार ने सोमवार को ही जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया था, अब रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड तय किए गए हैं। रांका ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जंतर-मंतर पर ही होगा। दोनों नेता दो दिन पहले ही 50-50 हजार के मुचलके पर रिहा हुए थे।

Next Post

एडिना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 7 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

Tue Oct 13 , 2026
सागर:सागर भोपाल रोड पर स्थित एडिना इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताह की एडवांस्ड ऑटोकैड सॉफ्टवेयर वर्कशॉप का समापन हुआ।वर्कशॉप एक्सपर्ट शिल्पकॉन डिजाइन एंड सल्यूशन के डायरेक्टर अजय पाटीदार ने कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को ऑटोकैड सॉफ्टवेयर के माध्यम से 2D एवं 3D ड्राफ्टिंग, नक्शा, प्लान […]

You May Like

Play sound