सिंगरौली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर देशभर में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। इसी मामले को लेकर भाजपा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आरोपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल और महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा सिंह, आशा यादव, मधु झा, सरोज सिंह, आशा पांडेय, रीता सोनी, ज्योति वर्मा, भावना सिंह, अनीता पाठक, देवंती गुप्ता, सावनमती देवमती, बंसल नीलम तिवारी, कविता नायडू सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
