भोपाल:नवरात्रि के दौरान भोपाल में दुर्गा पंडालों की भव्यता और आकर्षक थीम श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं। मंदाकिनी में श्री राम सेवा समिति ने इस बार तिरुपति के रामेश्वरम टेंपल की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया है। समिति का यह चौथा वर्ष है और इस बार दुर्गा उत्सव का बजट करीब 35 लाख रुपए है।
पंडाल की थीम के साथ मां दुर्गा के श्रृंगार को भी खास बनाया गया है। प्रतिमा के श्रृंगार का सामान बंगाल से मंगवाया गया है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भजन जैमिंग का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, 18 अक्टूबर को गंगा थीम पर भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दशहरे पर भव्य भंडारे की भी तैयारी है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धार्मिक आस्था, आकर्षक थीम और विशेष आयोजनों के साथ श्री राम सेवा समिति का यह दुर्गा उत्सव इस बार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Next Post
गुलाबी ई-ऑटो से महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा स्वरोजगार : रेखा गुप्ता
Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यहाँ ‘दुर्गा’ (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) योजना का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया जिसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनकर सम्मानजनक स्वरोजगार हासिल करने का अवसर मिलेगा। श्रीमती गुप्ता […]

You May Like
-
5 months ago
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे
-
10 months ago
पैट कमिंस और नेथन लायन ने इंग्लैंड को हार की और धकेला