नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग और SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों का मार्च शुरू हो गया है। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता बस में सवार होकर मार्च में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।
विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। इस मार्च के जरिए विपक्ष इन मुद्दों पर अपनी मांगें अदालत के सामने रखने की बात कह रहा है।
