भोपाल में गरबा महोत्सवों की धूम: कहीं ₹99 टिकट, तो कहीं ₹1750 की एंट्री, जानिए कहां क्या है खास

भोपाल: नवरात्रि के साथ ही राजधानी भोपाल में गरबा महोत्सवों की रौनक बढ़ गई है। शहर में अलग-अलग आयोजनों के जरिए लोग गरबा और डांडिया का आनंद लेने के लिए तैयार हैं। इस बार आयोजनों में पारंपरिक गरबा के साथ भव्य स्टेज, रंग-बिरंगी सजावट, फूड स्टॉल, आकर्षक इनाम और फैमिली पैकेज जैसे विकल्प देखने को मिल रहे हैं। टिकट की कीमतों में भी अंतर है, जहां कुछ आयोजनों में एंट्री 99 रुपए से शुरू हो रही है, वहीं कुछ में ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए हजारों रुपए खर्च करने होंगे।

श्रीजी गरबा महोत्सव:12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे श्रीजी गरबा महोत्सव में पारंपरिक गरबा, डांडिया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फूड-एंटरटेनमेंट जोन की व्यवस्था की गई है। यहां महिला स्टैग पास 150 रुपए, कपल पास 299 रुपए और चार सदस्यों के लिए फैमिली पास 499 रुपए रखा गया है।

गायत्री गरबा महोत्सव:नेहरू नगर स्थित खुशीलाल ग्राउंड में 14 से 16 अक्टूबर तक गायत्री गरबा महोत्सव आयोजित होगा। तीन दिनों के इस आयोजन में गरबा, संगीत और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। यहां टिकट की कीमतें 99 से 599 रुपए तक हैं।

भोजपाल गरबा महोत्सव: अवधपुरी के जंबूरी मैदान में 12 से 18 अक्टूबर तक होने वाले भोजपाल गरबा महोत्सव में भव्य स्टेज, शानदार लाइटिंग, रंग-बिरंगी सजावट और फूड स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजकों के मुताबिक, जनरल सर्कल में भी प्रतिदिन हजारों इनाम जीतने का मौका मिलेगा। यहां टिकट की कीमत 450 रुपए रखी गई है।

कोलार गरबा महोत्सव:
डेनिश कुंज, बावड़िया कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मैरिज गार्डन में 15 और 16 अक्टूबर को कोलार गरबा महोत्सव आयोजित होगा। यहां सिंगल रजिस्ट्रेशन की फीस 1750 रुपए और पांच लोगों के ग्रुप की फीस 7500 रुपए है। 15 सितंबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए अर्ली बर्ड फीस क्रमशः 1500 और 6500 रुपए थी। आयोजन में अपनी क्रिएटिविटी दिखाने पर आकर्षक उपहार, 10 हजार रुपए तक के गिफ्ट और लकी ड्रॉ में डायमंड रिंग जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

चारों आयोजनों में टिकट, पैकेज और आकर्षण अलग-अलग हैं। कहीं कम बजट में गरबा खेलने का विकल्प है, तो कहीं फैमिली पास, ग्रुप रजिस्ट्रेशन और इनाम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। आयोजनों में आने वाले लोगों और परिवारों की सुविधा के लिए सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में इस नवरात्रि भोपाल में गरबा प्रेमियों के पास अपनी पसंद और बजट के अनुसार आयोजन चुनने के कई विकल्प हैं।

Next Post

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल कुछ ही देर में दमोह के होमगार्ड ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे

Mon Oct 12 , 2026
दमोह:मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल कुछ ही देर में दमोह के होमगार्ड ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

Play sound