सोन नदी में स्नान करने गया युवक की डूबने से मौत 

सीधी। जिले के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत सोन नदी के खैरा घाट में स्नान करते समय तेज बहाव में डूबे युवक का शव आज दूसरे दिन एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बरामद किया। घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की जा रही थी। रविवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीधी के पडऱा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह अपने भाई के साथ बुआ के घर घूमने आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने भाई के साथ सोन नदी के खैरा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस गया और डूब गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी खड्डी प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल और होमगार्ड जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। लगातार तलाश के बाद दूसरे दिन घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद हुआ। खड्डी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Sun Oct 11 , 2026
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमूक बायपास ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग का सिर और चेहरा बुरी तरह कुचल गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना […]

You May Like

Play sound