ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चला, अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई

ग्वालियर। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध वेंडिंग की रोकथाम हेतु ग्वालियर-भिंड रेलखंड तथा ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के साथ-साथ अवैध वेंडिंग करने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से सघन कार्रवाई की गई। दिन भर चले इस अभियान में कुल 12 मामलों में 3540 रुपए से अधिक रेल राजस्व वसूल किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई। रेल प्रशासन द्वारा निरंतर अवैध वेंडिंग एवं टिकट संबंधी अनियमितताओं के विरुद्ध ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Next Post

फेडरेशन की कमान ऐसे लोगों के हाथ में नहीं होनी चाहिए जो सिर्फ़ पदों से जुड़े हों: बाइचुंग भूटिया

Sat Apr 4 , 2026
रायपुर, 04 अप्रैल (वार्ता) भारत के महान पूर्व फ़ुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि खेल फेडरेशन की कमान ऐसे लोगों के हाथ में होनी चाहिए जिनके पास उस खेल के लिए एक विज़न, समझ और जुनून हो, न कि ऐसे लोगों के हाथ में जो […]

You May Like