सेवा संकल्प अभियान में भाजपा सिंगरौली प्रदेश में 35वों स्थान पर!

सिंगरौली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए गए सेवा संकल्प अभियान में सिंगरौली भाजपा संगठन का प्रदर्शन निराशाजनक बताया जा रहा है।प्रदेश में 35वां स्थान मिलने के बाद जिला संगठन की सक्रियता और अभियान के क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जनसंपर्क और सेवा गतिविधियों को लेकर संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर जिले का पिछड़ना भाजपा के लिए चिंता का विषय बन सकता है। संगठन की इस स्थिति को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व और कार्ययोजना से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रधानमंत्री के कार्यकाल से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान चलाया,तब सिंगरौली में अपेक्षित सक्रियता क्यों नहीं दिखाई दी। हालांकि जिले की रैंकिंग के आधार और मूल्यांकन के विस्तृत आंकड़े सामने आने पर ही प्रदर्शन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि उक्त सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें कितनी सच्चाई है, इसपर अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। फिलहाल 35वें स्थान ने जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर भाजपा जिला प्रवक्ता नीरज सिंह का कहना है कि ऐसी मेरी जानकारी में नही है। सभी कार्यक्रम लगातार हो रहे हैं, अभी 17 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा।

Next Post

ब्रेकर पर फिसली बाईक, मॉ-बच्चा घायल

Sun Oct 11 , 2026
सिंगरौली: लंघाडोल थाना क्षेत्र के रास्ते में अपनी पत्नी और मासूम बेटा को लेकर ससुराल जा रहे एक युवक की अचानक ब्रेकर पर बाईक उछल गई, जहां मॉ-बेटा घायल हो गये। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में चल रहा है। जानकारी के अनुसार देवसर के पुरवा निवासी […]

You May Like

Play sound