डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

वाशिंगटन,11 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को अब एक नए राष्ट्रपति की जरूरत है।
श्री ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए पर्याप्त प्रयास न करने का आरोप लगाया और अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया।
टेनसी प्रांत के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में श्री ट्रंप ने कहा, “मेरा सुझाव है कि यूक्रेन को नया नेता चुनना चाहिए, जो समझौता कर सके। श्री जेलेंस्की कई समझौते कर सकते थे, लेकिन न जाने क्यों उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।”
रूस ने श्री ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आर्थिक दूत किरिल दिमित्रिव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप भी अब उन लोगों में शामिल हो गए हैं, जिनका मानना है कि यूक्रेन को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो शांति पर ध्यान केंद्रित करे, न कि जेलेंस्की की तरह युद्ध भड़काने पर।”
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान श्री जेलेंस्की के अमेरिका-रूस के बीच हुए डीजल समझौते की तीखी आलोचना के बाद आया है। होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए अमेरिका ने रूस से डीजल खरीदने का सौदा किया है।
यूरोपीय देशों के अधिकारियों ने भी इस सौदे पर निराशा व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि इससे रूस को युद्ध के लिए वित्तीय मदद मिलेगी।
श्री पुतिन से बातचीत के बाद श्री ट्रंप ने घोषणा की थी, “रूस अमेरिकी और वैश्विक बाजार में तुरंत तीन लाख टन से अधिक डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा, जबकि नवंबर महीने में पांच लाख टन अतिरिक्त डीजल दिया जाएगा।”

इसके जवाब में श्री जेलेंस्की ने इस कदम को ‘पुतिन के लिए उपहार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि रूस को पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति देना उस युद्ध में निवेश करने जैसा है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए।
अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद से अमेरिका में डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ईरान और यूक्रेन में जारी संघर्षों ने मिलकर वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है, लेकिन श्री ट्रंप अमेरिका में डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के लिए केवल जेलेंस्की को कसूरवार मान रहे हैं।
श्री ट्रंप ने कहा कि उन्होंने श्री जेलेंस्की से रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा था, क्योंकि इससे वैश्विक किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा, “श्री जेलेंस्की दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए डीजल को लेकर समस्याएं पैदा कर रहे हैं।”

.....

Next Post

मां शारदा के दरबार में नवरात्रि मेला, सुरक्षा से सुगम दर्शन तक पुख्ता इंतजाम

Sun Oct 11 , 2026
मैहर: मां शारदा देवी मंदिर का नवरात्रि मेला 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सीसीटीवी निगरानी, सात स्थानों पर प्राथमिक उपचार, 18 पंप हाउस, 18 टैंकर और अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रोपवे सुबह 6 बजे से रात 10:30 […]

You May Like

Play sound