अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

सीहोर। लोड शेडिंग के नाम पर की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कोतवाली चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर विद्युत वितरण कंपनी का पुतला फूंककर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में 6-6 घंटे तक बिजली गुल रह रही है. अघोषित विद्युत कटौती के कारण आम नागरिक, किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और घरेलू उपभोक्ता परेशान हैं. बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली बंद रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन विद्युत विभाग इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने में विफल नजर आ रहा है.

राजीव गुजराती ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ होने जा रहा है.नवरात्रि के दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और घरों में विशेष आयोजन होते हैं. निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विद्युत वितरण कंपनी और प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है.

राजीव गुजराती ने विद्युत वितरण कंपनी और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नवरात्रि के दौरान बिजली कटौती के कारण जनता को परेशान होना पड़ा, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी जनता के हित में उग्र आंदोलन करेगी.

 

 

Next Post

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, चार घायल

Sun Oct 11 , 2026
इछावर। नादान रोड पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है अनियंत्रित होने के कारण कार […]

You May Like

Play sound