भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैरागढ़ थाने से महज 100 मीटर दूर कपड़ा कारोबारी नीरज जनियानी पर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच चाकू से वार कर दिए।बताया जा रहा है कि दुकान खोलने के बाद नीरज अपने पिता के साथ एक्टिवा पर बैठे थे। तभी दो युवक पहुंचे और कुछ ही सेकंड में हमला कर फरार हो गए।
एक वार इतना गहरा था कि चाकू फेफड़े तक पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नीरज करीब 20 फीट तक जान बचाने के लिए दौड़े। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घायल कारोबारी का ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश घटना से एक दिन पहले इलाके की रेकी भी कर चुके थे। हालांकि हमले की असली वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
