सतना: नई बस्ती हनुमाननगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर मोटरसाइकिल फूंकने वाले अंडीबाज़ों के ख़िलाफ़ कोलगवाँ पुलिस की कार्रवाई दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे फरियादी नितिन सिंह (20 वर्ष) अपने दोस्त कुलदीप सिंह को संतोषी विहार कॉलोनी छोड़कर लौट रहे थे. किसी कारणवश वो खाली मैदान के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर मोबाइल चला रहे थे, तभी सिद्धार्थ नगर निवासी तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने फरियादी से शराब पीने के लिए एक हज़ार रुपये की मांग की.
जब पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया कर दिया तो आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया पीड़ित ने बताया की शुभम पाल ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और उसके साथी गोलू पाल और आशीष पटेल ने हाथ-मुक्कों से उसकी बेदम पिटाई कर दी. इस हमले में फरियादी के दोनों हाथों की गदेली, पीठ और गाल पर गंभीर चोटें ए गईं इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की मोटरसाइकिल (क्रमांक एम पी 19 जेड ए 8650 ) में आग लगा दी और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. जाते-जाते आरोपी दोबारा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए जिसके बाद पीड़ित ने आकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.
मुखबिर की सूचना पर कोलगवा पुलिस ने घटना से जुड़े दो मुख्य आरोपी शुभम पाल उम्र 28 वर्ष पिता सौखीलाल, निवासी- सिद्धार्थ नगर, शिव कॉलोनी और आशीष पटेल उम्र 27 वर्ष पिता छठीलाल पटेल, निवासी- सिद्धार्थ नगर, सतना को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं, इस घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
