
मक्सी। आगामी नवदुर्गा एवं दशहरा उत्सव को लेकर शनिवार, 10 अक्टूबर को थाना मक्सी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी डॉ. नागेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मदन इवने, बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, नवदुर्गा पंडालों के कार्यकर्ता एवं नगर के नागरिक शामिल हुए।
बैठक में नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी से संबंधित मुद्दों, सड़क निर्माण कार्य एवं ठेकेदार की कार्यप्रणाली, सब्जी मंडी की व्यवस्था, चलित ठेलों पर खाद्य तेल के उपयोग तथा माता के पंडालों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान नगर में शांति, सौहार्द एवं बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखना रहा।
