आग लगी तो खुली पोल! न्यू मार्केट के रास्तों पर कब्जा किसका? 

 

भोपाल। न्यू मार्केट में लगी भीषण आग ने एक बार फिर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल सिर्फ आग लगने का नहीं, बल्कि यह भी है कि अगर आपात स्थिति में दमकल ही समय पर घटनास्थल तक न पहुंच पाए, तो जिम्मेदार कौन होगा?

इस मामले पर हमने दुकानदारों और फायर ब्रिगेड अधिकारी से बात की

फायर ब्रिगेड के अधिकारी सौरभ पटेल ने बताय कि, दमकल की गाड़ियां समय रहते पहुंच गई थीं लेकिन वहां मौजूद अतिक्रमण ने रास्ता कठिन कर दिया. आग भयानक थी तो गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण मार्केट के अंदर जाने के लिए जो पर्याप्त जगह होनी थी वह नहीं मिली.

यानि संकरी सड़कों, भीड़भाड़ और अतिक्रमण के कारण दमकलकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अब सवाल है—न्यू मार्केट के रास्तों से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी किसकी है? इसपर महापौर ने अपनी बात स्पष्ट की।

Next Post

स्वदेशी जहाज ICGS अजीत भारतीय तटरक्षक बल में शामिल

Fri Oct 9 , 2026
गोवा। भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 9 अक्टूबर 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी फास्ट पेट्रोल जहाज ICGS अजीत को कमीशन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. सिरीश चौधरी, प्रधान एकीकृत वित्तीय सलाहकार (तटरक्षक बल) ने […]

You May Like