छोटा हाथी और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, एंबुलेंस-पुलिस की देरी पर ग्रामीणों का हंगामा व चक्काजाम

जबलपुर : बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में एक तेज रफ्तार छोटा हाथी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस की देरी से नाराज होकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

इसके चलते मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सड़क जाम और हंगामे की खबर मिलते ही बरेला पुलिस पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Next Post

सराफा में गुम हुए ₹3.50 लाख से भरे बैग को कुछ घंटों में खोजकर मालिक को लौटाया

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: सराफा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साढ़े तीन लाख रुपए से भरा गुम हुआ बैग कुछ ही घंटों में तलाश लिया। खंडवा निवासी गोपाल मेघानी मंगलवार रात करीब 11 बजे बैग गुम होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया के मार्गदर्शन में […]

You May Like

Play sound