साहब…मेरी बेटी स्कूल से वापिस नहीं लौटीं, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही  

जबलपुर। साहब..मेरी बेटी स्कूल से वापिस नहीं लौटी। लार्डगंज थाने में शिकायत की लेकिन अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। मेरी बेटी को ढूंढ लीजिए। यह बातें पीडि़त पिता ने पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की और न्याय की गुहार लगाई है।

रानीताल टेलीग्राफ गेट नं. 1 के सामने, लार्डगंज निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 16 वर्ष बेटी हर्षित नगर, स्कूल में कक्षा 10 वी में पढती है। पुत्री 9 सितम्बर 2026 को सुबह स्कूल गई उसके पश्चात से आज दिनांक तक वापस नहीं आई है। स्कूल जाकर पता किए तो ज्ञात हुआ कि स्कूल से छुटने के बाद बेटी निकल गई थी। नाबालिक के गुमने की सूचना थाना लार्डगंज में की थी परन्तु आज दिनांक तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Next Post

मुखबरी के शक में हुआ हमला, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर। स्मैक गांजा, इंजेक्शन की मुखबरी के शक में रामबाबा सोनकर पर जानलेवा हमला हुआ लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। यह आरोप पीडि़त ने लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निर्मलचंद सोनकर , शिब्बू उर्फ शिवम, विक्की पिता, पुदुम के […]

You May Like